स्पॉटलाइट के बारे में
एक ही जगह से Snapchat की दुनिया डिस्कवर करने और पूरी कम्युनिटी का नज़रिया देखने के लिए स्पॉटलाइट सबसे आसान तरीका है। यह सबसे मनोरंजक Snaps पर प्रकाश डालता है, चाहे उसे किसी ने भी बनाया हो।
अलग-अलग कंटेंट एक्सप्लोर करने के लिए ऊपर या नीचे स्वाइप करें

पसंदीदा 
कुछ ऐसा दिखा जो आपको पसंद आया? वैसा ही कंटेंट देखने के लिए
पर टैप करें! आपके पसंदीदा सिर्फ़ आपको ही दिखेंगे।
अपनी प्रोफ़ाइल पर जाकर और ‘मेरे स्पॉटलाइट पसंदीदा’ पर टैप करके आप पिछले 30 दिनों के अपने पसंदीदा देख सकते हैं।
स्पॉटलाइट में सबमिट करें 
स्पॉटलाइट पर पोस्ट किए जाने वाले Snaps, अभी या भविष्य में, Snapchat या अन्य जगहों के खोज परिणामों और स्टोरीज़ में दिख सकते हैं 
स्पॉटलाइट पर Snap सबमिट करने के लिए…
- कोई Snap बनाएं

- ‘इन्हें भेजें’ स्क्रीन के ऊपर ‘स्पॉटलाइट’ चुनें

- सबमिट करने के लिए बटन टैप करें!
स्पॉटलाइट में से कोई Snap सेव करें या डिलीट करें 
स्पॉटलाइट पर पोस्ट किए गए किसी Snap को डिलीट करने या सेव करने के लिए…
- सेटिंग खोलने के लिए अपनी प्रोफ़ाइल में
पर टैप करें - Snaps देखने के लिए ‘स्पॉटलाइट और Snap मैप’ पर टैप करें

- Snap को मेमोरीज़ में सेव करने के लिए टैप करें
- या Snap को डिलीट करने के लिए
टैप करें
याद रखें कि स्पॉटलाइट पर सबमिट किए गए Snaps सार्वजनिक सामग्री होते हैं, और Snapchat पर शेयर किए जाने के बाद आपका Snap Snapchat के बाहर भी दिख सकता है।
स्पॉटलाइट सबमिशन स्थिति 
अपने स्पॉटलाइट सबमिशन की स्थिति देखने के लिए, अपनी प्रोफ़ाइल पर जाएं और सबमिट किए गए Snap की स्थिति जानने के लिए उसके ऊपर टैप करें।
- ‘सबमिट किया गया’ का मतलब है कि Snap अभी तक स्पॉटलाइट पर लाइव नहीं हुआ है। जो Snaps लाइव हो चुके हैं, उन्हें देखने के लिए स्पॉटलाइट पर जाएं!
- ‘लाइव’ का मतलब है कि आपका Snap स्पॉटलाइट पर सबमिट हो चुका है और उसे अन्य Snap चैटर्स देख सकते हैं!
कोई Snap स्पॉटलाइट पर कैसे मान्य हो सकता है इसके बारे में और जानें।
स्पॉटलाइट में से कोई Snap रिपोर्ट करें 
स्पॉटलाइट पर कुछ अनुचित दिखने पर, आप हमें इस बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं। Snapchat को अधिक सुरक्षित स्थान और मज़बूत कम्युनिटी बनाने में मदद करने के लिए धन्यवाद 
स्पॉटलाइट कंटेंट रिपोर्ट करने के लिए…
- स्पॉटलाइट पोस्ट को दबाएं व पकड़े रहें

- फ़्लैग आइकन या ‘Snap को रिपोर्ट करें’ पर टैप करें
- हमें बताएं कि क्या समस्या है!
from WordPress https://ift.tt/3DjNGCq
via IFTTT

تعليقات
إرسال تعليق